Thursday, July 30, 2026
HomeकानपुरKanpur : रंगीन फिंगर चिप्स पर चला बुलडोजर, दूध-पनीर समेत आठ खाद्य...

Kanpur : रंगीन फिंगर चिप्स पर चला बुलडोजर, दूध-पनीर समेत आठ खाद्य पदार्थों के भरे नमूने

बारिश में मिलावट पर सख्ती, 25 किलो फिंगर चिप्स नष्ट; खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता के सख्त निर्देश

Kanpur । बारिश के मौसम में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को पूरे जिले में सख्त अभियान चलाया। इस दौरान कई डेयरियों, मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर दूध, पनीर, दही, कुल्फी, सांभर और चिली पनीर समेत आठ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। अभियान की सबसे बड़ी कार्रवाई किदवई नगर में हुई, जहां बिक्री के लिए रखे 25 किलोग्राम रंगीन फिंगर चिप्स को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

#kanpur

जिलाधिकारी के निर्देश और सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने बर्रा, पनकी, फजलगंज, घाटमपुर, जवाहर नगर, रामनारायण मार्केट और किदवई नगर सहित कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। अधिकारियों ने ठाकुर दूध डेयरी से दूध और पनीर, गोवर्धन डेयरी से मिश्रित दूध, पांडेय स्वीट एंड नमकीन से पनीर, जवाहर नगर से कुल्फी, राठौर दूध डेयरी से पनीर, गोपाल दूध भंडार से भैंस के दूध, गुलशन डेयरी से दही तथा स्पाइसी फूड से सांभर और चिली पनीर के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे।

#kanpur

जांच के दौरान स्पाइसी फूड प्रतिष्ठान में रखे 25 किलो रंगीन फिंगर चिप्स खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। टीम ने इन्हें तत्काल नष्ट कराकर संभावित स्वास्थ्य जोखिम को टाल दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद जिन नमूनों में गड़बड़ी मिलेगी, संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

#kanpur

सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह ने बताया कि वर्षा ऋतु में खाद्य पदार्थ जल्दी खराब होने की आशंका रहती है। इसलिए सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सामग्री ढककर रखने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावट और लापरवाही के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंच सके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...