Thursday, May 14, 2026
HomeकानपुरKanpur :  9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए निकली जन-जागरूकता...

Kanpur :  9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए निकली जन-जागरूकता रैली,

, अधिक वाद निस्तारण का लक्ष्य

Kanpur । आगामी 9 मई 2026 (द्वितीय शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से जनपद न्यायालय परिसर से एक विशाल जन-जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। इस रैली को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनमोल पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता को सुलह-समझौते के माध्यम से अपने मामलों का त्वरित एवं अंतिम निस्तारण कराने का सशक्त मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों तक अब तक इस योजना की जानकारी नहीं पहुंच सकी है, उन्हें जागरूक करने के लिए यह रैली आयोजित की गई है।

अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत रश्मि सिंह ने बताया कि लोक अदालत जनहित का एक महोत्सव है, जिसमें मामलों का अंतिम समाधान बिना लंबी प्रक्रिया के किया जाता है। इसमें निस्तारित मामलों के विरुद्ध कोई अपील नहीं होती, जिससे वादियों को स्थायी समाधान मिलता है। उन्होंने बताया कि पिछली लोक अदालत में लगभग 2 लाख वादों का निस्तारण हुआ था और इस बार उससे अधिक मामलों के समाधान का लक्ष्य रखा गया है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिनव तिवारी ने बताया कि इस बार मेगा नेशनल लोक अदालत में आपराधिक, सिविल, पारिवारिक, बैंकिंग एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा।कार्यक्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) महेश कुमार, अध्यक्ष कानपुर बार एसोसिएशन योगेंद्र बस्ती, अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री विनय मिश्रा, महामंत्री राजीव यादव सहित अनेक न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...