Kanpur ।कई वर्षों से खस्ताहाल सड़क के विरोध में रविवार को पूर्व विधायक सतीश निगम और पार्षद कुंती निषाद के नेतृत्व क्षेत्रीय लोगों ने टूटी सड़क पर प्रदर्शन कर साकार के खिलाफ नारेबाजी की।पूर्व विधायक सतीश निगम ने कहा कि 2013 में इस सड़क का निर्माण उनके द्वारा कराया गया था उसके बाद से भाजपा की विधायक और भाजपा की सरकार परंतु लाखों लोगों से जुड़ी इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया।

स्कूल जाने वाले बच्चे इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे है। लेकिन यह सरकार सड़क बनाने की जगह गढ्ढ़े भरने में लगी।पूर्व विधायक ने कहा कि जल्द ही इस सड़क का निर्माण न हुआ तो वह बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।प्रदर्शन में चंद्रशेखर यादव,राजेश कश्यप,अतर सिंह,अरुण राठौर,गोविंद,देश राज,अवधेश निषाद,राजकुमार, राम विलास,वासिद सिद्दकी,विपिन कन्नौजिया,हरिशंकर, रवि कश्यप,अजीम बाबू,प्रभु दयाल शिव शरण,राम चंद्र,टेकचंद,गुलाब यादव,अनीता सिंह,पुष्पलता,मालती मिश्रा ,तारावती पाठकआदि शामिल थी।


