Kanpur ।कल्याणपुर विधानसभा के अंतर्गत बैरी स्थित बाबा नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में श्री राम दरबार वैदेही वल्लभ की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा श्रेष्ठ आचार्ययों के द्वारा कराई गई।भाजपा नेता ललित मिश्रा ने बताया कि रविवार को भगवान की शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया बाबा नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में स्थित भोलेनाथ का शिवलिंग सैकड़ो वर्षों पुराना है उन्हीं के आशीर्वाद से सारे कार्य विधिवत संपन्न होते हैं। श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भंडारे में प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया ।
जिसमें प्रमुख रूप से राहुल मिश्रा,राधेश्याम कश्यप,बड़े सिंह चंदेल,राजेश चंदेल,अनुज राजावत,राहुल शुक्ला,अनुज मिश्रा,बबलू द्विवेदी,राजन बाजपेई,सत्य प्रकाश द्विवेदी,प्रीति मिश्रा,डॉ प्रतिभा मिश्रा,आभा मिश्रा,निधि मिश्रा,शोभा बाजपेई ,वीरू श्रीवास्तव अभिषेक केशरवानी ,राघवेंद्र तिवारी अमित मिश्रा,आदि लोग उपस्थित रहे।


