मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›खेल›Kanpur : राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीते पदक
खेल

Kanpur : राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीते पदक

Akash Chaudharyअपडेट: July 2, 2025
Kanpur । 42वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 27 से 29 जून को हरिद्वार के स्टेडियम में हुई। जिसमें पूरे प्रदेश से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शहर के सात खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। यह
 जानकारी कानपुर ताइक्वांडो एकेडमी के महासचिव राजेंद्र गुप्ता ने दी।
#kanpur
विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक देकर सम्मानित किया। इस उपलिब्ध पर एकेडमी के संरक्षक अतुल भाटिया, अध्यक्ष रामनरेश पाल, उपाध्यक्ष बंदना शर्मा ने खिलाड़ियों व कोच शिखर गुप्ता को बधाई दी है।पदक विजेता खिलाड़ी—
आरुष यादव, प्रतिज्ञा गुप्ता, ब्रजमोहन सिंह, अनुष्का सिंह, इशिका शर्मा, भूमि राजपूत ने रजत पदक जीते और श्रेया दुबे ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *