Saturday, January 18, 2025
HomeखेलKanpur: राष्ट्रीय कोबूडो मार्शल आर्ट में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने रिकार्ड...

Kanpur: राष्ट्रीय कोबूडो मार्शल आर्ट में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने रिकार्ड 250 पदक जीते

Kanpur: राष्ट्रीय कोबूडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने रिकार्ड प्रदर्शन करते हुए 250 पदक हासिल किए। जिसमें 70 स्वर्ण, 60 रजत और 120 कांस्य पदक आए।

अब तक हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं। चैंपियनशिप में बिहार की टीम 25 स्वर्ण, 20 रजत और 70 कांस्य के साथ दूसरे और दिल्ली की टीम 10 स्वर्ण, 15 रजत और 17 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही। सोमवार देर रात लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कोबूडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन आफ इंडिया और कोबूडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन आफ उप्र की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 15 राज्यों की टीम ने हिस्सा लिया। आयोजन समिति के प्रमुख शोभित पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसमें शहर से खेल रहे 15 खिलाड़ियों ने कोबूडो के दोनों वर्ग में पदक हासिल किए और शहर की झोली में अकेले ही 30 पदक डाले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...