Tuesday, June 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : पैंटोग्राफ से टकराया मोर, 45 मिनट तक शिवराजपुर के पास...

Kanpur : पैंटोग्राफ से टकराया मोर, 45 मिनट तक शिवराजपुर के पास खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

ओएचई लाइन की बिजली आपूर्ति ठप होने से रुका रेल संचालन, तकनीकी टीम ने बहाल की व्यवस्था

Kanpur । शिवराजपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक दुर्लभ घटना के चलते लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन करीब 45 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। ट्रेन के इंजन में लगे पैंटोग्राफ (पैंटो) से एक मोर टकरा गया, जिससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और ट्रेन को आपात स्थिति में रोकना पड़ा।

 

#kanpurरेलवे सूत्रों के अनुसार लखनऊ से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन शिवराजपुर स्टेशन पर निर्धारित ठहराव के बाद आगे बढ़ी ही थी कि अचानक उड़ता हुआ एक मोर इंजन के ऊपर लगे पैंटोग्राफ से टकरा गया। मोर के पैंटो में फंसने से हाईटेंशन लाइन में ट्रिपिंग हो गई और ट्रेन की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। बिजली सप्लाई रुकते ही ट्रेन मौके पर ही थम गई।

ट्रेन के अचानक रुकने पर लोको पायलट ने इंजन की जांच की। जांच में पैंटोग्राफ में मोर के फंसे होने की जानकारी सामने आने पर इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे की ओएचई और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद पैंटो में फंसे मोर को बाहर निकाला, लेकिन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद इंजीनियरों ने विद्युत सब-स्टेशन से संपर्क कर ओएचई लाइन की बिजली आपूर्ति बहाल कराई। सुरक्षा के मद्देनजर इंजन और पैंटोग्राफ की विस्तृत तकनीकी जांच भी की गई। सभी उपकरणों को सुरक्षित और संचालन योग्य पाए जाने के बाद करीब 45 मिनट बाद ट्रेन को दोबारा कासगंज के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान उमस भरे मौसम में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आवश्यक मरम्मत और जांच पूरी कर ली गई है तथा रूट पर ट्रेनों का संचालन अब सामान्य रूप से किया जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...