Monday, April 20, 2026
HomeखेलKanpur : पटेल और रेंजर्स एकादश की दमदार जीत, गौरव और मोहिब...

Kanpur : पटेल और रेंजर्स एकादश की दमदार जीत, गौरव और मोहिब बने मैच के हीरो

मनिंदर-गौरव की नाबाद साझेदारी से पटेल की आसान जीत, मोहिब अंसारी का ऑलराउंड प्रदर्शन चमका

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की टी-20 लीग में रविवार देर रात खेले गए मुकाबलों में पटेल और रेंजर्स एकादश ने जीत हासिल की। शुक्लागंज के सप्रू मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में स्पार्क एकादश ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन बनाए। इसमें जहीरुद्दीन (46) और गोपाल सिंह (36) की पारियों ने टीम को मजबूत किया। गेंदबाजी में पटेल एकादश के राम सिंह ने तीन और सुशील ने दो विकेट लिए।

जवाब में पटेल एकादश ने लक्ष्य को 16.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पटेल एकादश की ओर से मनिंदर (48) और गौरव (48) की नाबाद पारियों ने टीम को आठ विकेट की शानदार जीत दिलाई। मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करने वाले गौरव मैन आफ द मैच चुने गए।

लीग के दूसरे मुकाबले में क्रेजी रेंजर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में नाइट एकादश निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 140 रन ही बना सकी। मैच में 41 रन और गेंदबाजी में दो विकेट लेकर मोहिब अंसारी मैन आफ द मैच चुने गए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!