Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन की ओर से केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने बीसीए को 126 रन से मात दी। दूसरे मैच में पीएसी ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से हराया। तीसरे मैच में पहला मुकाबला में राहुल सप्रू मैदान पर सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में सात विकेट पर 274 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
टीम से शिवा सोनकर रने 108 और वंश निगम ने 105 रन की शतकीय पारियां खेलीं। तो गेंदबाजी में अक्षत ने एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए की टीम 27.4 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। टीम से फरदीन अली ने 42, ब्रजेश कुमार ने 37 और प्रीत भाटी ने 33 रन की पारी खेलकर संघर्ष किया। तो गेंदबाजी में प्रांजुल देव ने पांच विकेट लेकर मैच अपनी टीम के नाम किया।
पीएसी मैदान पर दूसरे मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 32.3 ओवर में 192 रन बनाए। टीम से शुभम कुमार ने 50, आकाश गौर ने 38 और हिमांशु ने 35 रन की उपयोगी पारियां खेली, तो गेंदबाजी में सांरग त्रिपाठी ने चावर, राहुल तिवारी व विनायक ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में पीएसी ने 22 ओवर में चार विकेट पर 193 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।
विनायक सिंह ने 62 और संदीप मित्तल ने नाबाद 56 रन की पारी खेली। तो गेंदबाजी में सिद्धांत त्रिवेदी व हिमांशु ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। कल्याणपुर स्थित गीता देवी मंटोरा मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में केस्को की टीम ने 35.1 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम से प्रशांत कुशवाहा ने 36, विष्णु कुमार ने 29 और मयूर तिवारी ने 28 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की।
तो गेंदबाजी में अशोक सविता ने तीन, मयंक व आरके आनंद ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने 22.3 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम से प्रिंस यादव ने 57 और मयंक ने नाबाद 73 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में राम प्रकाश ने तीन विकेट लिए।


