Thursday, September 3, 2026
HomeकानपुरKanpur : जलभराव में फंसे 25 परिवारों के बचाव में उतरी एनडीआरएफ

Kanpur : जलभराव में फंसे 25 परिवारों के बचाव में उतरी एनडीआरएफ

पांडु नदी का पानी बढ़ने से गोपालपुरम-जरौली फेज-2 में बिगड़े हालात, भौती-पनका पुल बंद

Kanpur । पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरुवार को गोपालपुरम और जरौली फेज-2 के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। पानी के बीच करीब 25 परिवारों के फंसे होने की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रशासनिक टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद हैं।

#kanpur

इससे पहले बुधवार देर रात संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह और तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी ने पांडु नदी के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। प्रभावितों के लिए राहत किट की भी व्यवस्था कराई गई है।

पुल के ऊपर से बहा पानी, आवागमन बंद

#kanpur

ग्राम पनका बहादुर नगर में भौती-पनका संपर्क मार्ग स्थित पुल के ऊपर से गुरुवार को पांडु नदी का पानी बहने लगा। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पुल पर बैरिकेडिंग कराकर आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया। पुलिस को मौके पर सतर्क रहने और पुल से आवागमन प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए गए हैं।


आयोग सदस्य ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने मायापुरम और रविदासपुरम के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने लोगों से सुरक्षा के दृष्टिगत निकट स्थित बाढ़ आश्रय स्थल श्री विशम्भर नाथ ठाकुर इंटर कॉलेज में पहुंचने की अपील की।

#kanpur

आश्रय स्थल पर शुरू हुआ कम्युनिटी किचन
बाढ़ आश्रय स्थल पर प्रभावितों के लिए कम्युनिटी किचन शुरू कर दिया गया है। यहां रोजाना करीब 400 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। प्रशासन पांडु नदी के जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...