Wednesday, October 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : सामाजिक सरोकारों को लेकर डॉ. प्रणव सिंह से मिले राहुल...

Kanpur : सामाजिक सरोकारों को लेकर डॉ. प्रणव सिंह से मिले राहुल कटियार

डॉ. प्रणव सिंह से की मुलाकात, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

Kanpur।  अपना दल (एस.) चिकित्सा मंच के कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राहुल कटियार ने रामा यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. प्रणव सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात में जनसेवा, सामाजिक दायित्वों और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

राहुल कटियार ने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाजहित में काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस मौके पर कल्याणपुर विधानसभा उपाध्यक्ष राजीव कटियार, बिठूर विधानसभा उपाध्यक्ष शिवेंद्र कटियार, जिला सचिव सौरभ सिंह पाल और भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री विक्रम सिंह राजावत समेत अन्य पदाधिकारी व सहयोगी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...