Wednesday, October 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : ट्रांसफार्मर से तांबा उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Kanpur : ट्रांसफार्मर से तांबा उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

 

111 किलो से अधिक तांबे की प्लेटें बरामद, कई मुकदमों में आरोपियों की तलाश थी

Kanpur । ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी कर बेचने वाले गिरोह का सेन पश्चिम पारा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने डबल पुलिया के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 111.60 किलो तांबे की प्लेटें और 11 हजार रुपये नकद बरामद हुए। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर रामनरेश कुरील (52), अशोक कुरील (45) और लक्ष्मी लाल कुरील (36) को पकड़ा। तलाशी के दौरान चोरी की तांबे की प्लेटें बरामद हुईं। पुलिस ने मामले में अन्य बरामदगी और आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रांसफार्मर से तांबा निकालकर उसे बेचते थे। पुलिस के अनुसार, अशोक और लक्ष्मी लाल के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...