Wednesday, October 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : ट्रेनों में मोबाइल चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Kanpur : ट्रेनों में मोबाइल चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार

डेढ़ लाख के दो मोबाइल बरामद, एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर

Kanpur । ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिरों को जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक बाबूपुरवा थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबूपुरवा निवासी इजहार अली उर्फ लाला उर्फ फैसल (25) और अल्तमस (20) के रूप में हुई है। दोनों ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे।

ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर खिड़की और दरवाजों के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस के अनुसार, इजहार अली बाबूपुरवा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जीआरपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...