Wednesday, October 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : स्कूल में डॉक्टरों ने परखी बच्चों की सेहत, मोबाइल से...

Kanpur : स्कूल में डॉक्टरों ने परखी बच्चों की सेहत, मोबाइल से दूर रहने की दी सीख

Kanpur । बच्चों को बीमारियों से बचाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को सीएचसी कल्याणपुर की टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय भीसी जरिगांव में स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने बच्चों की सेहत जांचने के साथ उन्हें साफ-सफाई अपनाने और मोबाइल फोन के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी ।

#kanpur

सीएचसी कल्याणपुर के डॉ. राज बहादुर और बीडीएस डॉ. नीता यादव ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। समय पर जांच और चिकित्सकीय परामर्श से परेशानी बढ़ने से रोका जा सकता है।

डॉ.राज बहादुर ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए स्वस्थ दिनचर्या जरूरी है। अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों की सेहत पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करने, पढ़ाई पर ध्यान देने और स्वच्छता की आदतें अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका पल्लवी, सहायक अध्यापक पूनम दुबे, सुचित समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...