Wednesday, October 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : 15 नवंबर तक बनानी होगी रावतपुर मेट्रो से कंपनीबाग तक...

Kanpur : 15 नवंबर तक बनानी होगी रावतपुर मेट्रो से कंपनीबाग तक सड़क

डीएम ने निर्माण में देरी पर जताई सख्ती, यूटिलिटी शिफ्टिंग जल्द पूरी करने के निर्देश

Kanpur। रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1800 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूरा करना होगा। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समयसीमा तय करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, जल निगम नगरीय और मेट्रो के अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल निगम और मेट्रो की परियोजनाओं के तहत यूटिलिटी शिफ्टिंग समेत अन्य जरूरी कार्य जल्द पूरे किए जाएं, ताकि सड़क निर्माण में बाधा न आए। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें और अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा कराएं।

डीएम ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता और एकरूपता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। तय समयसीमा का कड़ाई से पालन किया जाए, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन समेत लोक निर्माण विभाग, जल निगम नगरीय और मेट्रो के अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...