Thursday, September 3, 2026
HomeखेलKanpur : लखनऊ पहली बार यूपी लीग के फाइनल में

Kanpur : लखनऊ पहली बार यूपी लीग के फाइनल में

क्वालीफायर-1 में मेरठ मेवरक्सि 47 से हराया, भुवनेश्वर और हिमांशु छाये

Kanpur । हिमांशु सिंह (61) के शानदार अर्द्धशतक और कप्तान भवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर लखनऊ फॉल्कंस ने गुरुवार को खेले गये पहले क्वालीफायर में अंक तालिका में पहले स्थान पर रही मेरठ मेवरिक्स को 47 रनों से हराकर यूपी टी-20 लीग में पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। इकाना स्टेेडियम में खेले गये मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 19.4 ओवर में 145 रन बनाए।

#kanpur

टीम से हिमांशु सिंह ने 61 रनों की शानदार पारी खेली वहीं प्रियम गर्ग ने 24, आराध्य यादव ने 19 और विपरज निगम ने 12 रनों का योगदान किया। मेरठ की तरफ से जीशान अंसारी ने तीन, कार्तिक त्यागी ने दो, विजय कुमार, यश गर्ग और विशाल चौधरी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में मेरठ की टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 98 रन ही जुटा सकी।

#kanpur

टीम से कप्तान रिंकू सिंह ने सर्वाधिक 34 और जीशान अंसारी ने नाबाद 30 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज अपना स्कोर दहाई तक नहीं पहुंचा सका। लखनऊ की तरफ से कप्तान भुवनेश्वर ने चार ओवर में दस रन देकर चार, अभिनंदन सिंह ने दो, कृष्ण कुमार सरोज और विपरज निगम ने एक-एक विकेट लिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...