Saturday, February 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : नगर आयुक्त ने जाजमऊ में ट्रीटेड वॉटर कैनाल का किया...

Kanpur : नगर आयुक्त ने जाजमऊ में ट्रीटेड वॉटर कैनाल का किया निरीक्षण

Kanpur ।नगर आयुक्त ने मंगलवार को जाजमऊ में ट्रीटेड वॉटर कैनाल का निरीक्षण किया ।इस दौरान जिसमे ए.डी.एम. सिटी, महाप्रबन्धक (जल), अधिशासी अभियंता (निर्माण) और यू०पी० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी साथ रहे।निरीक्षण में पाया गया कि नहर में प्रवाहित हो रहे शोधित जल का उपयोग आस-पास के किसानों द्वारा सिंचाई के लिए किया जाता है।

#kanpur

जिससे कुछ स्थानों में पाया गया कि चैनल से लगातार नहर का पानी लिया जा रहा है परन्तु समय से बंद नहीं किया जाता है, उन स्थानों पर रेगुलेटर लगाने तथा वहाँ पर स्थाई रूप से एक कर्मचारी लगाने के भी निर्देश दिये गये। नगर निगम निर्माण विभाग द्वारा रेगुलेटर लगाये जाने का कार्य किया जा रहा है। जिनमे चयनित 08 स्थानों के सापेक्ष 04 स्थानों पर रेगुलेटर लगाये गये हैं। शेष 04 रेगुलेटर को शीघ्र लगाये जाने के निर्देश दिये गये, जिससे कि शोधित जल भी गंगा नदी मे न जाने पाये। नहर के अन्तिम छोर तक डि-सिल्टिंग कराने तथा किनारों को मजबूत बनाने के निर्देश दिये गये जिससे पानी आखिरी तक पहुँच सके और क्षतिग्रस्त स्थानों की भी मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

निरीक्षण मे मदनपुर के 01 स्थान पर पुलिया बैठ गयी है जिसको तत्काल मरम्मत कराने के लिए अधिशासी अभियंता निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...