Kanpur । 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर *स्मृति शेष राममूर्ति मिश्र वाटिका छोटा सेन्टर पार्क में* योग महोत्सव का आयोजन वाटिका समिति के द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में माताओं और बहनों एवं वरिष्ठ जनों व युवा साथियों ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि के रूप में दीपू पाण्डेय निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा उत्तर एवं योग शिक्षिका के रूप में बड़ी बहन श्रीमती धन्वंती देवी गैरोला,एवं श्रीमती रंजना भाटिया उपस्थित रही।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद राघवेन्द्र मिश्र एवं वाटिका समिति के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ,संजय औदीच्य, मोहम्मद रेहान,विजय कुमार अवस्थी,राकेश अवस्थी, प्रेम कुमार साहू , हरिलाल शर्मा ,सूर्य प्रकाश शर्मा , कौशलेंद्र मिश्र,मनोज शुक्ला ,स्वंय प्रकाश पाण्डेय जी, वात्सेय त्रिपाठी,पंकज सिंह, सहित वाटिका समिति के सभी सम्मानित सदस्य गण उपस्थित रहें।