लंदन। इंग्लैंड की टेस्ट क्रिेकेट टीम के कप्तान जो रुट की नजरें अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के तीन बड़े रिकार्ड पर लगी हैं। हाल में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में कई रिकार्ड बनाने वाले रुट आजकल अच्छी लय में है जिसका लाभ उन्हें मिल सकता है। वह अपने अपने करियर में उत्कर्ष पर हैं। इसमें प्रत्येक मैच के साथ ही वह नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में रुट ने तेंदुलकर का टेस्ट में सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
तेंदुलकर ने अपने करियर में 68 अर्धशतक लगाए थे, जबकि रूट केअब 69 अर्धशतक हो गये हैं। इससे उनके लगातार बेहतर होने का अंदाजा होता है। रूट की निगाहें अब तेंदुलकर के 15921 टेस्ट रनों के रिकार्ड पर लगी हैं। वहीं रूट ने अब तक 169 टेस्ट मुकाबलों में 14278 रन बनाये हैं। रूट को सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अब केवल 1643 रनों की ही जरुरत है। रुट जिस प्रकार से खेल रहे हैं उससे तय है कि वह बहुत जल्द टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं।
तेंदुलकर ने अपने करियर में 119 पारियों में 68 अर्धशतक और 51 शतक लगाये हैं। जो रूट ने अब तक 110 पारियों में 50 से अधिक अर्धशतक लगाये इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रूट को सिर्फ 9 और ऐसी पारियां खेलनी हैं, टेस्ट क्रिकेट में तेंदुलकर और जो रूट दोनों ने अपने करियर में 6-6 बार दोहरा शतक जड़ा है। रूट को तेंदुलकर से आगे निकलने के लिए अब केवल एक और दोहरे शतक की जरूरत है। रुट ने जिस प्रकार से तेंदुलकर जैसे दिग्गज के रिकॉर्ड्स को चुनौती दी है उससे उनकी क्षमता का अंदाजा होता है।


