मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 28 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : विधायक ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां,दिव्यांग जनों को किया वितरण उपकरण 
कानपुर

Kanpur : विधायक ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां,दिव्यांग जनों को किया वितरण उपकरण 

Akash Chaudhary

Kanpur। घाटमपुर स्थित पतारा खंड विकास कार्यालय परिसर में विधायक सरोज कुरील ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरण किया।विधायक सरोज कुरील केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याण कारी योजनाओं के साथ सरकार की उपलब्धियां बताते हुए ब्लॉक क्षेत्र से आये दिव्यांग जनों को एक महिला दिव्यांग जन को स्मार्केन सहारे की सेंसर छड़ी एवं 36 दिव्यांग जनों को छत्तीस ट्राई साइकिल  सहित कुल 37 दिव्यांग जनो को विधायक ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत कर ट्राईसाईकिल पर बिठाकर रवाना किया।

#kanpur

इस दौरान दिव्यांग जन उपकरण वितरण समारोह में जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी विनय उत्तम ने भी दिव्यांग जनों की सरकार द्वारा चलाई गई समस्त दिव्यांग जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर अभिलेखीय औपचारिकताएं पूरी कर लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ अवशय लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी यशवीर सिंह ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह सेंगर,विधायक प्रतिनिधि सभा मनीष तिवारी, एडीओ पंचायत राघवेंद्रप्रताप सिंह,  जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक प्रशांत कुमार, प्रभारी एडीओआईएसबी विक्रम शर्मा,समाज कल्याण की ग्राम विकास अधिकारी कृति पाण्डेय आदि के अलावा समारोह में ब्लॉक क्षेत्र  से आये कई दिव्यांग जन एवं उनके साथ आये तीमारदार मौजूद रहे|दिव्यांग जन उपकरण वितरण समारोह का संचालन एडीओ समाज कल्याण संजय गुप्ता ने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *