मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 28 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : सीएसजेएमयू में चार नवंबर से अंतर महाविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
खेल

Kanpur : सीएसजेएमयू में चार नवंबर से अंतर महाविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

Akash Chaudhary

Kanpur :  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर स्थित बैडमिंटन हॉल में चार नवंबर को अंतर महाविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पुरुष और महिला वर्ग की प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू होगी।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी एवं आयोजन सचिव डॉ. आशीष कुमार दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले महाविद्यालयों को अपनी टीमों का पंजीकरण एआईयू स्पोर्ट्स पोर्टल पर कराना होगा। टीम भेजने की सूचना दो नवंबर शाम पांच बजे तक ई-मेल के माध्यम से देनी होगी।

खिलाड़ियों को अंकतालिकाओं की छायाप्रति, शुल्क रसीद या पहचान पत्र, आधार कार्ड, दो फोटो और प्राचार्य से अग्रसारित पात्रता प्रमाणपत्र की तीन प्रतियां जमा करनी होंगी। टीमों को मैनेजर या कोच के साथ निर्धारित खेल किट और महाविद्यालय के ध्वज सहित पहुंचना होगा।