Kanpur ।कानपुर। ऑल इंडिया इंटर-डीपीएस एथलेटिक्स मीट के लिए डीपीएस कल्याणपुर की छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता 30 और 31 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा स्थित डीपीएस स्टेट में आयोजित होगी। इसमें देशभर के करीब 50 डीपीएस विद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
चयनित खिलाड़ियों में टीम कप्तान सोनम यादव के साथ अग्रिमा अजीत सिंह, तनु सिंह रावत, अग्रिमा रावत, आशी प्रजापति और फातिमा खान शामिल हैं। टीम के साथ मैनेजर बबीता सक्सेना और कोच दिनेश भदौरिया भी जाएंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ऋचा प्रकाश ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन और जीत की कामना की।
Kanpur : डीपीएस कल्याणपुर के एथलीट नेशनल के लिए चयनित

