मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 28 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : एसएस खो-खो: पूर्णचंद्र, सीएचएस, हरमिलाप और श्रीराम ने सेमी फाइनल में पहुंचा
खेल

Kanpur : एसएस खो-खो: पूर्णचंद्र, सीएचएस, हरमिलाप और श्रीराम ने सेमी फाइनल में पहुंचा

Akash Chaudharyअपडेट: October 28, 2026

कkanpur। रतनलाल नगर स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में चल रही केएसएस अंतरविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में बुधवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। क्वार्टर फाइनल में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन, सीएचएस एजुकेशन सेंटर, हरमिलाप मिशन स्कूल और श्रीराम एजुकेशन सेंटर ने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन नॉकआउट आधार पर 12 मुकाबले खेले गए। पहले सत्र में हरमिलाप मिशन स्कूल ने रामलखन भट्ट स्कूल को एक अंक से हराया। पूर्णचंद्र विद्या निकेतन ने जेडी एजुकेशन सेंटर को एक पारी और सात अंकों से तथा गैंजेस वर्ल्ड स्कूल ने माउंट लिटेरा जी स्कूल को एक अंक से मात दी।

श्रीराम एजुकेशन सेंटर ने आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल को एक पारी और तीन अंकों से, वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्याम नगर ने सुभाष स्मारक पब्लिक स्कूल को एक पारी और सात अंकों से तथा यूही पब्लिक स्कूल ने न्यू किंग्स्टन हायर सेकेंडरी स्कूल को एक पारी और 11 अंकों से हराया। सीएचएस एजुकेशन सेंटर ने एलन हाउस पनकी पर 14 अंकों से जीत दर्ज की।

क्वार्टर फाइनल में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन ने वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्याम नगर को सात अंकों से पराजित किया। सीएचएस एजुकेशन सेंटर ने गैंजेस वर्ल्ड स्कूल को एक पारी और सात अंकों से, हरमिलाप मिशन स्कूल ने सुघर सिंह एकेडमी कोयला नगर को छह अंकों से तथा श्रीराम एजुकेशन सेंटर ने यूही पब्लिक स्कूल को एक पारी और तीन अंकों से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या डॉ. कृष्णा चौहान और उप प्रधानाचार्या मोनिका जॉन की निगरानी में हुआ। इस दौरान कानपुर खो-खो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मुनेन्द्र कुशवाहा, शिशुपाल सिंह और कशिश सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले गुरुवार सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे।