मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 28 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : महिला शतरंज में एलपीयू शीर्ष पर, सीएसजेएमयू चौथे स्थान पर
खेल

Kanpur : महिला शतरंज में एलपीयू शीर्ष पर, सीएसजेएमयू चौथे स्थान पर

Akash Chaudhary

 

 

Kanpur।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालय महिला टीम शतरंज प्रतियोगिता में पांचवें चरण के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। टीम ने अब तक अपने पांचों मुकाबले जीतकर 10 मैच अंक अर्जित किए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय नौ अंकों के साथ दूसरे और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। मेजबान सीएसजेएमयू सात मैच अंकों के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है।

पांचवें चरण में सीएसजेएमयू की निकिता और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की हृतविका के बीच मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। हृतविका ने सफेद मोहरों से ई-4 की चाल चलकर शुरुआत की, जबकि निकिता ने सी-5 की चाल से सिसिलियन डिफेंस की ड्रैगन वैरिएशन अपनाई।

मुकाबले के 18वें चालक्रम में निकिता ने हृतविका का घोड़ा मारकर बढ़त बनाने की कोशिश की। हालांकि, हृतविका ने धैर्य और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए वापसी की और अंततः जीत दर्ज की।व्यक्तिगत मुकाबले में जीत के बावजूद सीएसजेएमयू की टीम को कुल परिणाम में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से एलपीयू ने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।