मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 28 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : गंगा महोत्सव के तहत 2 से 4 नवंबर तक होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
खेल

Kanpur : गंगा महोत्सव के तहत 2 से 4 नवंबर तक होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

Akash Chaudharyअपडेट: October 28, 2026

Kanpur । गंगा महोत्सव-2026 के तहत ग्रीन पार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दो नवंबर को वालीबॉल, तीन नवंबर को हैंडबॉल और चार नवंबर को कबड्डी प्रतियोगिता होगी। तीनों प्रतियोगिताएं बालक वर्ग में सुबह 11 बजे से खेली जाएंगी।

प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में टीमों का पंजीकरण निशुल्क रहेगा। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी।