मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 9 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : महापौर ने पार्षदो और कर्मचारियों के साथ पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
कानपुर

Kanpur : महापौर ने पार्षदो और कर्मचारियों के साथ पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Akash Chaudhary

Kanpur । पुलगाma में हुए आतंकी हमले के विरोध शुक्रवार को महापौर के नेतृत्व में पार्षदों और कर्मचारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एवं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एवं पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल सैय्यद असीम मुनीर का पुतला फूंका।

 

महापौर ने कहा कि इस बार भारत जनता में बहुत आक्रोश है। मा0 महापौर ने कहा कि आतंकी हमले में मृत शुभम द्विवेदी, के नाम से पार्क, चौक के नामकरण की घोषणा की। साथ ही यदि शुभम द्विवेदी की पत्नी नगर निगम में आउटसोर्स पर नौकरी करने की इच्छुक हो तो उन्हें नौकरी दी जायेगी।

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला घोर निंदनीय है… इस कायराना और अमानवीय कृत्य में कई निर्दाेष लोगों की जान गई है.. मैं सभी दिवंगतों की पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ। इस कायराना हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

 

आतंकवाद के खिलाफ हमारा देश एकजुट है, आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोई भी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी और इस कुकृत्य का मुँहतोड़ जवाब आतंकियों को अवश्य मिलेगा… एक तरफ सिंधु नदी का पानी रोका जा रहा है.. तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है।पाकिस्तान को इस हमले की ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी इसके बारे में उसने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा।

#kanpurपुतला दहन में पार्षद नवीन पण्डित,महेन्द्र पाण्डेय ‘पप्पू’, पवन पाण्डेय, आनन्द शुक्ला,, गिरीश वाजपेई, आलोक पाण्डेय, विकास साहू, नीरज सिह, कौशल मिश्रा, सौरभ देव, अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, नीरज वाजपेई, राम नरायन, मन्जू कुशवाहा, विद्या देवी, आकर्ष वाजपेई, देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, पूर्व पार्षद अशोक पाल, संजय बॉथम,रमेश,रामविलास, सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रशेखर पाण्डेय नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष मुन्ना हजारिया, महामंत्री रमाकान्त मिश्रा, नगर निगम उत्तर प्रदेश नगर निगम विकास प्राधिकरण एवं जलकल विभाग चालक कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार कर्मचारी संयुक्त संघ नगर निगम, केडीए, जलकल विभाग के महामंत्री हरि ओम वालमीकि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *