मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : केकेपीएल सीजन-7 : मदर्स प्राइड बेव ड्राइवर्स और के. न्यूज इंडिया ने दर्ज की जीत
खेल

Kanpur : केकेपीएल सीजन-7 : मदर्स प्राइड बेव ड्राइवर्स और के. न्यूज इंडिया ने दर्ज की जीत

Akash Chaudhary

तेजस और राघव ने जड़ा शतक

 

Kanpur । कानपु़र क्लब प्रीमियर लीग सीजन-सात (केकेपीएल सीजन-7) में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मदर्स प्राइड बेव ड्राइवर्स ने कानपुर क्रैकर्स को चार विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में के. न्यूज इंडिया ने के टू किंग्स को आठ विकेट से हराया।
कानपुर क्लब मैदान पर खेले गए पहले मैच में कानपुर क्रैकर्स ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए।

टीम से राघव भाटिया ने 121 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में कृष्णपुरी ने तीन, सुमित अग्रवाल और यश गुप्ता ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मदर्स प्राइड बेव ड्राइवर्स की टीम ने 14 ओवर में सात विकेट पर 223 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में वश ने 68, जीहान ने 62 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में अरुज टंडन व राघव भाटिया ने दो-दो विकेट चटकाए।

प्लेयर ऑफ द मैच राघव भाटिया को चुना गया। कानपुर क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में केटू किंग्स ने 14 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए। टीम से देवांश ने 57 रन बनाकर अर्द्धशतक लगाया, तो विक्की ने 17, मोहित व कपिल ने 16-16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यश कनोडिया ने तीन, रजत जायसवाल ने दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में के न्यूज इंडिया ने 12.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच जीता। जीत में तेजस कनोडिया ने 134 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में कपिल, वैभव और भारत अग्निहोत्री ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। इस मौके पर सचिव ऋषि कत्याल, सीसीपीएल के आयुक्त तनवीर लांबा, निदेशक राघवेंद्र चंद्र सेठ, संजय गुप्ता, सोनू छटवाल, उत्कर्ष गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *