Monday, February 16, 2026
HomeखेलKanpur: रोमांचक मुकाबले में वाईएमसीसी को हराकर खेरापति ने जीता खिताब

Kanpur: रोमांचक मुकाबले में वाईएमसीसी को हराकर खेरापति ने जीता खिताब

Kanpur: कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन और सदर्न क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दिनेश कुमार शुक्ला स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आरपीसीए मैदान श्याम नगर में खेला गया।
बुधवार को खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए खेरापति एकादश ने 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। इसमें विराट ने 67, शशांक ने 32 और लव पांडे ने 30 रनों का योगदान दिया। वाइएमसीसी एकादश की ओर से तनवीर, राहुल और सचिन ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में वाइएमसीसी एकादश ने संघर्ष करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। इसमें आयुष सिंह ने 50 और दिव्यांशु ने 42 रनों की पारी खेली। हालांकि खेरापति की ओर से बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी दो विकेट हासिल करने कर विराट ने अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई।

प्रतियोगिता में दिव्यांशु प्रधान सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अंश मिश्रा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और साहिल कटियार सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुने गए। लव पांडे को लीग में खेले गए मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन आफ द सीरीज चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...