Monday, February 16, 2026
HomeखेलKanpur : केएफएन इलेवन और माही स्पोर्ट्स हब विजई

Kanpur : केएफएन इलेवन और माही स्पोर्ट्स हब विजई

Kanpur। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की नागेंद्र स्वरूप स्मारक कानपुर प्रीमियर लीग का शुक्रवार को दो मैच हुए। पहले मैच में केएफएन इलेवन ने कपिल इलेवन को 58 रन से हराया। तो दूसरे मैच में माही स्पोर्ट्स हब ने गावस्कर इलेवन को दो विकेट से मात दी।डीएवी मैदान पर पहले मैच में केएफएन इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट पर 140 रन बनाए।
इसमें मो. फैज ने 80 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में गौरव गौतम ने तीन को आउट किया। जवाब में कपिल इलेवन की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 82 रन ही बना सकी। इसमें वंश ने सर्वाधिक 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आरिफ, मो. फैज ने तीन-तीन विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच मो. फैज को चुना गया। डीएवी मैदान पर दूसरे मैच में गावस्कर इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में 113 रन पर सिमट गई।
इसमें विष्णु सिंह ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अंकुर श्रीवास्तव व अमन चौधरी ने चार-चार को आउट किया।
जवाब में माही स्पोर्ट्स हब ने 20 ओवर में आठ विकेट 114 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अमन चौधरी ने 43 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विष्णु सिंह ने तीन को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अमन चौधरी को चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...