Saturday, April 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : इस्पात नगर में केडीए की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की...

Kanpur : इस्पात नगर में केडीए की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की जमीन कराई खाली

विरोध के बीच चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल रहा तैनात

Kanpur।  शहर में अवैध कब्जों पर सख्ती तेज करते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शनिवार को इस्पात नगर सेक्टर-आई में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान करीब 8000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

प्राधिकरण की टीम उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर सुबह ही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। यहां लंबे समय से भू-माफियाओं और कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया था। टीम ने बुलडोजर की मदद से बाउंड्री वॉल समेत सभी अवैध ढांचों को जमींदोज कर दिया।

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और पीएसी की सख्त मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। थाना पनकी पुलिस ने पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी।

अभियान में केडीए के सहायक अभियंता नितिन भारद्वाज, अवर अभियंता कैलाश सिंह और प्रवर्तन दल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। मुक्त कराई गई भूमि को सुरक्षित रखने के साथ पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!