मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 21 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : कौशल, अभिराज और शान ने प्रतिद्वंद्वियों को दी शिकस्त
खेल

Kanpur : कौशल, अभिराज और शान ने प्रतिद्वंद्वियों को दी शिकस्त

Akash Chaudhary

तारुगा बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में दिखा रोमांच

Kanpur।  मैनावती मार्ग स्थित नेट क्रैशर बैडमिंटन अकादमी में आयोजित दो दिवसीय फर्स्ट तारुगा एक लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन 120 से अधिक खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालक अंडर-11 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कौशल कुमार ने विहान सिंह को 15-7, 15-13 से हराया सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं अन्य क्वार्टर फाइनल में अभिराज सिंह ने अर्णव को 15-6, 15-10 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।

#kanpur
Oplus_0

बालक अंडर-15 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शान सिंह ने रुद्रांश को 15-8, 15-11 से हराया। एक अन्य मुकाबले में श्रियांशु रंजन ने पार्थ जौहरी को 15-11, 15-9 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के शेष मुकाबले रविवार सुबह नौ बजे से खेले जाएंगे। इस अवसर पर कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महीप सक्सेना, तारुगा के सीईओ तपस रंजन, निदेशक गौरांग अग्रवाल, चीफ इवेंट कंट्रोलर राहुल शुक्ला और कार्यकारी सचिव आशीष गौर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।