मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 21 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अजय शर्मा मेमोरियल की ट्रॉफी पर कानपुर साउथ का कब्जा
खेल

Kanpur : अजय शर्मा मेमोरियल की ट्रॉफी पर कानपुर साउथ का कब्जा

Akash Chaudharyअपडेट: November 21, 2026

हिमांशु ने 31 गेंदों पर जड़े 70 रन, त्रिशल और नवल की गेंदबाजी ने पलटा मैच।

 

Kanpur । हिमांशु सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी और त्रिशल त्रिवेदी व नवल कुमार की धारदार गेंदबाजी के दम पर कानपुर साउथ एकेडमी ने चौथे अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। शनिवार को कानपुर साउथ ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में कानपुर साउथ एकेडमी ने पीएसी क्लब को 15 रन से शिकस्त दी।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर साउथ एकेडमी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन का मजबूत स्कोर बनाया। हिमांशु सिंह ने महज 31 गेंदों पर आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 70 रन की आक्रामक पारी खेली। पृथ्वी राज चौहान ने 48, उत्कर्ष यादव ने नाबाद 29 और लक्ष्य सिंह राठौर ने 27 रन बनाए। जवाब में पीएसी क्लब की टीम ने लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन 19.5 ओवर में 204 रन पर सिमट गई।

संदीप मित्तल ने 38 गेंदों पर 58 और कप्तान अनमोल रतन मिश्रा ने 29 गेंदों पर 56 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बनाया। राहुल तिवारी ने भी 13 गेंदों पर 28 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कानपुर साउथ की ओर से त्रिशल त्रिवेदी और नवल कुमार ने तीन-तीन विकेट, जबकि सद्दाम हुसैन को दो विकेट मिले।

समापन पर श्रेष्ठ बल्लेबाज हिमांशु सिंह, श्रेष्ठ गेंदबाज नवल कुमार, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संदीप मित्तल को चुना गया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर केसीए अध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव दिनेश कटियार, पीएस नेगी, शैलेंद्र शुक्ला समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।