मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 20 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : एक लाख की इनामी बैडमिंटन चैंपियनशिप कल से
खेल

Kanpur : एक लाख की इनामी बैडमिंटन चैंपियनशिप कल से

Akash Chaudhary

120 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम, तीन आयु वर्गों में होंगे मुकाबले

Kanpur । शहर में बैडमिंटन प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से दो दिवसीय फर्स्ट तारुगा एक लाख रुपये कैश प्राइज मनी बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 21 नवंबर से नेट क्रैशर बैडमिंटन अकादमी, मैनावती मार्ग में किया जाएगा। प्रतियोगिता में शहर के 120 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

चैंपियनशिप में अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले सिंगल्स और डबल्स स्पर्धाओं में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की खास बात यह होगी कि सभी मुकाबले फेदर शटल से कराए जाएंगे। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव मिलेगा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित कुमार अग्रवाल और तारुगा की मैनेजिंग डायरेक्टर पूनम अग्रवाल करेंगी। आयोजन को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारुगा के सीईओ तपस रंजन, सीओओ गौरांग अग्रवाल और बैडमिंटन सागा-2026 के इवेंट कंट्रोलर राहुल शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।