Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : सीआईएससीई रीजनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में कानपुर टीम बनी ओवरऑल चैम्पियन

Kanpur : सीआईएससीई रीजनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में कानपुर टीम बनी ओवरऑल चैम्पियन

Kanpur। सीआईएससीई रीजनल तीरंदाजी चैंपियन​शिप लखनऊ ​स्थित लॉ मार्टिनियर कॉलेज में 8 से 9
अगस्त को हुई। इसमें कानपुर तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की।
#kanpur
कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सभी विजेता ​खिलाड़ियों ने सीआईएससीई की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है। यह प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक
केरल में आयोजित होगी।
लखनऊ में हुई प्रतियोगिता में टीम की उपल​िब्ध का श्रेय टीम के कोच वैभव गौड़, मौसमी साहू, बबिता यादव, प्रिया सचान, मैनेज गोविंद गुप्ता को भी
जाता है।पदक विजेता ​खिलाड़ियों के नाम—अविरल मौर्या, सौरभ सिंह, रितिका सिंह, स्तुति गुप्ता, पार्थवी सिंह, काव्य तिवारी, गौरी भदौरिया, विदुषी शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीता।
अथर्व प्रताप सिंह, रत्नम दी​क्षित, श्रेयांश सिंह, अ​भिरुचि दी​क्षित, इ​शिका गुप्ता,रागिनी सिंह चंदेल, शाम्भवी द्विवेदी ने रजत पदक जीता। दिविशा पाण्डेय, विद्युराज
केसरवानी, कनिष्का दुग्गल, श्रेष्ठ वर्मा, तोयषी गोयल, ​शिवी कश्यप ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!