Monday, May 11, 2026
Homeअवर्गीकृतKanpur : रोलैण्ड क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 141 रन से रौंदा,...

Kanpur : रोलैण्ड क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 141 रन से रौंदा, फाइनल में बनाई जगह

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध एवं सर्दन क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय सैमुअल बाली एंड बक्को देवी प्रतियोगिता के सोमवार को खेले गये सेमीफाइनल में रोलैण्ड क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 141 से रौंदते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

आरपीसीए मैदान में खेले गये इस मुकाबले में मनीष वर्मा के नाबाद 73, विजय वर्मा के 47 और आकाश वर्मा के 45 रनों की मदद से 35 ओवर में सात विकेट पर 261 रनों का स्कोर बनाया। गेंदबाजी में मो. हसन ने तीन विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्लब की पूरी टीम 31.4 ओवर में 123 रनों पर ढेर हो गयी। टीम से शहबाज अली ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। विजयी टीम से सात्विक और अंकुल जैन ने तीन-तीन और दो विकेट कुलदीप श्रीवास्तव ने लिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!