Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (सीसीएल-7) पहले मैच में पटेल प्रॉपर्टीज ने कानपुर वॉरियर्स ने सात विकेट से मात दी। दूसरे मैच में मेटाडोर इलेवन ने जीटीबी वॉरियर्स को आठ विकेट से पराजित किया।
सप्रू मैदान पर पहले मुकाबले में कानपुर वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 110 रन बनाए। टीम की ओर से सौरभ गुप्ता ने 33 रन और आनन्द ने 26 रन का योगदान दिय, तो गेंदबाजी में विकास भारती और मनिंदर सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में पटेल प्रॉपर्टीज ने 10.3 ओवरों में ही तीन विकेट खोकर 111 रन बनाकर जीत दर्ज की। जीत में टीम की ओर से मनिंदर सिंह ने 31 रन, देवेन्द्र ने 25 रन और आकुल जैन ने 23 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मनिंदर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सप्रू मैदान पर दूसरे मैच में जीटीबी वॉरियर्स ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 166 रन बनाए। अब्दुल रहमान ने 51 रन, वैभव ने 34 और गौरख ने 23 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रितेश ने तीन विकेट और मिशन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेटाडोर इलेवन ने 18 ओवरों में दो विकेट खोकर 160 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टीम की जीत में अविरल रावत ने शानदार 92 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि आशीष बाजपेई ने 28 और ब्रजेश ने 24 रन का योगदान दिया। अविरल रावत को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।


