Tuesday, July 21, 2026
Homeअवर्गीकृतKanpur : लखनऊ के तरणताल में कानपुर के जलवीरों की परीक्षा

Kanpur : लखनऊ के तरणताल में कानपुर के जलवीरों की परीक्षा

Kanpur। 40वीं उत्तर प्रदेश सब जूनियर व जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में होगी। इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 52वीं राष्ट्रीय सब जूनियर और राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता जयपुर और राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता भुवनेश्वर में आयोजित होगी।

कानपुर जिला (शहरी व ग्रामीण) स्विमिंग एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। कानपुर जिला (शहरी व ग्रामीण) स्विमिंग एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव प्रकाश अवस्थी ने उम्मीद जताई कि जिले के तैराक प्रदेशीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाने में सफल होंगे।

बालक वर्ग: नमन मिश्रा (कप्तान), मानस पाण्डेय, संचित पाण्डेय, राज चौहान, पार्थ, अंजन अवस्थी, अनन्य अवस्थी, अखंड प्रताप सिंह और आरुष सिंह।

बालिका वर्ग: श्रविका अवस्थी (कप्तान), आव्या गुप्ता, शिवान्या तिवारी और रितविका शुक्ला। टीम के कोच वरदान अवस्थी और मैनेजर राजेश कुमार होंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...