Wednesday, July 22, 2026
Homeअवर्गीकृतKanpur : दो ट्रॉली बैग में छिपाकर लाई थी 34 किलो गांजा,...

Kanpur : दो ट्रॉली बैग में छिपाकर लाई थी 34 किलो गांजा, कानपुर सेंट्रल पर महिला तस्कर दबोची

Kanpur । कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से दो ट्रॉली बैगों में छिपाकर रखा गया 34 किलो 490 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान महिला के साथ मिली 14 वर्षीय बालिका को सुरक्षित चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास हुई कार्रवाई
मंगलवार सुबह जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पार्सल लोडिंग एरिया में विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास संदिग्ध हालत में खड़ी महिला की तलाशी ली गई। उसके दो ट्रॉली बैगों से 34.490 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह यह खेप ओडिशा के भुवनेश्वर से लेकर आई थी और दिल्ली ले जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि महिला से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

साथ मिली नाबालिग को कराया सुरक्षित
कार्रवाई के दौरान महिला के साथ एक 14 वर्षीय बालिका भी मिली। महिला उसके बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने बच्ची से अलग पूछताछ कर उसके परिजनों से संपर्क किया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देकर बालिका को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अभियान में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार, सीआईबी विंग के प्रभारी अमित कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, अजीत प्रताप, शशिकांत सरोज समेत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे के जरिए होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...