Monday, September 14, 2026
Homeअवर्गीकृतMumbai : यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा बार देख चुके है...

Mumbai : यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा बार देख चुके है सपना का ये गाना

Mumbai । हरियाणवी छोरी सपना चौधरी को गाना तेरी आंख्या का यो काजल की लोकप्रियता ने रातोरात सुपर स्टार बना दिया था। जब भी इस गाने पर सपना चौधरी परफार्मेंस करती है तो उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो जाती है। इस गाने पर सपना ने स्टेज पर जमकर डांस किया था और सूट-सलवार में उनका कातिलाना अंदाज देख लोग आहें भरने लगते थे।

यह गाना आज यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हरियाणा में तो सपना का ये गाना धूम मचा देता है। यूट्यूब पर सोनोटेक म्यूजिक के ऑफिशियल अकाउंट से यह 12 अप्रैल 2017 को लॉन्च हुआ था। आज भी हर जगह सपना से इस गाने पर परफॉर्म करने की डिमांड रहती है और आज सपना बड़ी स्टार बन चुकी हैं, लेकिन लोग उनके इस गाने को भूल नहीं पाए हैं। सपना चौधरी का गाना ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ उनके करियर का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला और चर्चित गाना है।

साल 2018 में सोनोटेक के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने ने धूम मचा दी थी। गाने की धुन, देसी अंदाज और सपना चौधरी के जोशीले डांस ने इसे लोगों के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया। गाने में सपना ने ऐसे ठुमके लगाए थे कि पूरा हरियाणा झूम उठा था। शादी-ब्याह से लेकर स्टेज शो और सोशल मीडिया तक हर जगह इस गाने की धूम है। इस गाने को सुनकर जवान तो क्या बूढ़े भी नाच उठते हैं, यही इसकी बेमिसाल लोकप्रियता का प्रमाण है। सपना का ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ इतना बड़ा हिट साबित हुआ था कि इसके अलग-अलग वर्जन को मिलाकर गाने के व्यूज 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुके हैं।

आधिकारिक सोनोटेक चैनल पर भी इस गाने को करोड़ों बार देखा जा चुका है। गाने को आवाज डीसी मदाना ने दी है, वहीं वीआर ब्रॉस का म्यूजिक और वीर ढैय्या तथा हंसराज रेलहन के लिखे बोल इसे खास बनाते हैं। लेकिन आम लोगों के बीच ये गाना सपना चौधरी के डांस की वजह से ही ज्यादा पॉपुलर हुआ है।

प्लेन से लेकर विदेश तक सपना के इस गाने का जलवा देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए, जिनमें लोग अलग-अलग जगहों पर ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर डांस करते नजर आए। इस गाने पर लोग प्लेन के अंदर भी डांस कर चुके हैं, वहीं एम्स्टर्डम में किंग्स डे सेलिब्रेशन के दौरान विदेशी लोगों को भी इस गाने की धुन पर थिरकते देखा गया था।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...