Wednesday, September 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : नकली रेबीज वैक्सीन का कानपुर कनेक्शन, एजेंसी मालिक हिरासत में

Kanpur : नकली रेबीज वैक्सीन का कानपुर कनेक्शन, एजेंसी मालिक हिरासत में

दिल्ली में 481 यूनिट कथित नकली वैक्सीन बरामद, कानपुर से सप्लाई की जांच तेज

Kanpur । दिल्ली में पकड़ी गई कथित नकली रेबीज वैक्सीन की जांच का तार कानपुर से जुड़ने के बाद हलचल तेज हो गई है। दिल्ली के भागीरथ पैलेस में छापेमारी के दौरान 481 यूनिट कथित नकली Abhayrab वैक्सीन बरामद हुई थी। जांच में इसकी सप्लाई कानपुर की New RJ Agencies से होने की बात सामने आई है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एजेंसी मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि वैक्सीन कहां तैयार हुई, कानपुर तक कैसे पहुंची और यहां से किन-किन शहरों में भेजी गई। एजेंसी के खरीद-बिक्री और सप्लाई से जुड़े दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं।

इधर, यूपी ड्रग विभाग ने कानपुर की एजेंसी समेत दो स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में मिले वैक्सीन के 120 वायल जांच के लिए कसौली भेजे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही वैक्सीन के नकली होने की स्थिति स्पष्ट होगी।
जांच एजेंसियां अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

यह भी पता लगाया जा रहा है कि कानपुर से कथित वैक्सीन की कितनी खेप और किन स्थानों पर भेजी गई। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...