Wednesday, September 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : उम्मीद छोड़ चुके थे... पुलिस ने लौटाए 121 मोबाइल, खिल...

Kanpur : उम्मीद छोड़ चुके थे… पुलिस ने लौटाए 121 मोबाइल, खिल उठे चेहरे

दो-तीन माह पहले गुम हुए फोन मिले तो किसी की आंखों में खुशी तो किसी के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Kanpur । मोबाइल गुम होने के बाद लोगों ने उसे दोबारा मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। बुधवार को पुलिस ने जब उनके हाथों में वही मोबाइल थमाए तो चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कमिश्नरेट पुलिस की सर्विलांस टीम पूर्वी जोन ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 121 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई गई है।

बुधवार दोपहर 12:45 बजे पुलिस ने मोबाइल मालिकों को बुलाकर उनके फोन वापस किए। मोबाइल हाथ में आते ही कई लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गुम मोबाइलों की शिकायतों के आधार पर सर्विलांस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। इसके बाद भौतिक सत्यापन करते हुए अंतरजनपदीय स्तर पर कार्रवाई की गई और 121 मोबाइल बरामद किए गए।

श्यामनगर निवासी विमला देवी मंदिर दर्शन करने गई थीं। इसी दौरान उनका मोबाइल गुम हो गया था। साइबर सेल में शिकायत के बाद वह मोबाइल मिलने की उम्मीद लगाए थीं। करीब दो माह बाद फोन वापस मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

श्यामनगर की तसमिया फातिमा का मोबाइल करीब तीन माह पहले जाजमऊ के एसटीआई ग्राउंड में लगी प्रदर्शनी के दौरान गुम हुआ था। काफी तलाश के बाद भी जब फोन नहीं मिला तो उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी। बुधवार को पुलिस ने फोन लौटाया तो उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई
मोबाइल गुम हो तो तुरंत करें शिकायत
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर UPCOP और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क या सर्विलांस सेल को सूचना दें। तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस गुम मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...