Kanpur । 29वीं सब जूनियर स्टेट बालिका बास्केटबाल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर शहर की ज्योति चंद्रा ने प्री नेशनल बास्केटबाल कैंप में जगह बना ली है चिंटल्स स्कूल की आठवीं की छात्रा ज्योति 17 से सितंबर से एक अक्टूबर तक मेरठ में आयोजित प्री नेशनल कैंप से नेशनल चैंपियनशिप में जगह बनाएंगी।
महज 13 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली ज्योति शहर की पहली खिलाड़ी हैं, जो प्री नेशनल कैंप के लिए चयनित हुई हैं। यूपी स्टेट बास्केटबाल में सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर ज्योति अब चार से नौ अक्टूबर तक देहरादून में होने वाली 50वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी।

