Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : इंडिया मोटर्स और कानपुर वाइकिंग्स फाइनल में

Kanpur : इंडिया मोटर्स और कानपुर वाइकिंग्स फाइनल में

Kanpur ।कानपुर सुपर प्रीमियर लीग संडे फॉर गौरव फर्नीचर कप में सीजन-15 में रविवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। एचएएल मैदान पर पहले सेमीफाइनल मैच में इंडिया मोटर्स ने 30 ओवर में 178 रन बनाए। इसमें जितेंद्र दी​क्षित ने 54 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सत्यम,मनिंदर सिंह व आरुष सिंह ने दो-दो को आउट किया। जवाब में ऑरेंज आर्मी की पूरी टीम 27.4 ओवर में 144 रन पर सिमट गई।
इसमें हनी ने सर्वा​धिक 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हरजीत सिंह ने तीन व मुकेश ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच हरजीत सिंह रहे। इंडिया मोटर्स ने 34 रन से मैच जीता। राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर दूसरे सेमीफाइनल मैच में जेम्स इलेवन ने 30 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाए। इसमें युवराज सिंह ने 76 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में गुरवीर सिंह व ए नकवी ने दो-दो को आउट किया।
जवाब में कानपुर वाइकिंग्स ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 232 रन बनाकर मैच एक विकेट से जीता। जीत में अक्षय गुप्ता ने 74 रन और वह प्लेयर ऑफ द मैच बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...