Saturday, April 18, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में भिड़ेंगे भारत और आस्ट्रेलिया ए ,चौबंद व्यवस्था,चप्पे चप्पे...

Kanpur : ग्रीनपार्क में भिड़ेंगे भारत और आस्ट्रेलिया ए ,चौबंद व्यवस्था,चप्पे चप्पे पर होगी नजर

Kanpur । बीसीसीआई द्वारा ग्रीन पार्क में 30 सितम्बर से होने वाली भारत और आस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए दोनों टीमों का पूरा शिड्यूल सोमवार को जारी किया गया। जिसके मुताबिक दोनों टीमें 27 सितम्बर लखनऊ से कानपुर पहुंचेंगी। दोनों ही टीमों के ठहरने के लिए यूपीसीए ने होटल लैंडमार्क बुक कराया है।

#kanpur

30 सितम्बर को होने वाले पहले मैच के लिए दोनों टीमें 28 व 29 को ग्रीन पार्क में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। 28 को दोपहर एक से चार बजे तक भारतीय ए टीम अभ्यास करेगी वहीं सायं पांच से रात आठ बजे आस्ट्रेलिया ए टीम पसीना बहायेगी। अगले दिन 29 सितम्बर को दोपहर एक बजे से आस्ट्रेलिया टीम और सायं पांच बजे से भारतीय टीम मैच के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करेगी।

#kanpur

इसके बाद तीन अक्टूबर को होने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए एक व दो अक्टूबर को भी दोनों टीमें अभ्यास करेंगी। हालांकि इस बार एक अक्टूबर को दोपहर एक बजे से आस्ट्रेलिया तथा सांय पांच बजे से भारतीय टीम अभ्यास करेगी। वहीं दो अक्टूबर को दशहरे के दिन पहले सत्र में भारत तथा दूसरे सत्र में आस्ट्रेलिया अभ्यास करेगी। पांच अक्टूबर को सीरीज के आखिरी वनडे मैच से पहले चार अक्टूबर को दोपहर एक बजे से आस्ट्रेलिया तथा सायं पांच बजे से भारतीय टीम अभ्यास कर जीत के साथ अपने अभियान का समापन करना चाहेगी।

अभ्यास के लिए छह पिचों के अलावा स्ट्रिप विकेट भी हो रही तैयार

कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में 30 सितम्बर से होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए मैदान में तैयारियां जोरों से चल रही है। मुख्य मैदान में मौजूद 9 पिचों में किस विकेट पर मैच होगा अभी इसपर संशय है लेकिन दोनों छोर पर अभ्यास विकेट जरूर तैयार करना शुरू कर दी गयी है।

बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने आगामी वनडे सीरीज के सभी मुकाबले डे-नाइट है। इसके लिए हमने विशेष तैयारियां की हैं। दोपहर 1.30 बजे से शुरू होने वाले मैच में पहली इनिंग की अपेक्षा में फ्लड लाइट की परिस्थितियां अलग होती है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने पिच व ग्राउंड तैयार करना शुरू कर दिया है। दोनों टीमों के लिए अभ्यास हेतु कुल छह पिच तैयार की जा रही है। इसके अलावा गेंदबाजों के अभ्यास हेतु स्ट्रिप विकेट भी बनायी जायेगी।

दशहरे को देखते हुए ग्रीन पार्क और लैंडमार्क में रहेगी कड़ी सुरक्षा

कानपुर। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन दशहरे का पर्व भी पूरे शहर में धूमधाम से बनाया जायेगा। इस दौरान कानपुर में हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए#kanpur

ग्रीन पार्क स्टेडियम और होटल लैंडमार्क में कड़ी सुरक्षा रखी जायेगी। टूर्नामेंट डायरेक्टर डा. संजय कपूर ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से मिलकर भारत और आस्ट्रेलिया ए की तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए सुरक्षा व्यवस्था हेतु मुलाकात की। पुलिस आयुक्त द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि 27 सितम्बर से शहर आ रही दोनों ही टीमों को कड़ी सुरक्षा प्रदान की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!