Friday, April 17, 2026
HomeखेलKanpur : जिला टेबल टेनिस फाइनल में प्रेक्षा तिवारी ने तिहरा और...

Kanpur : जिला टेबल टेनिस फाइनल में प्रेक्षा तिवारी ने तिहरा और सुविज्ञा कुशवाहा,तारिणी,आशुतोष,दक्ष ने जीता दोहरा खिताब 

Kanpur । जिला टेबल टेनिस संघ व क्रीड़ा भारती कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में कानपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मैच रविवार को हुए। प्रेक्षा तिवारी ने जीता तिहरा खिताब, सुविज्ञा कुशवाहा, तारिणी, आशुतोष, दक्ष ने दोहरा खिताब अपने नाम किया।
ग्रीनपार्क स्थित टेबल टेनिस हॉल में समापन पर नवोदित खिलाड़ी का पुरस्कार मिस्टी वर्मा, ईशान्वी बनर्जी, ईशान्वी सिंह, जसमीर सियाल को दिया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक, अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती के सहमंत्री मधुमय नाथ, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, कानपुर जिला टेबल टेनिस संघा के सचिव संजय टंडन, ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन आशुतोष सत्यम झा ने किया। इस मौके पर अविनाश यादव, अभिसारिका यादव, रवि पोपतानी, अनिल वर्मा, गगन बाजपेई, सुनील वर्मा, साहिल श्रीवास्तव, उत्तम चतुर्वेदी, आयुष आदि मौजूद रहे।
फाइनल मैचों के परिणाम-महिला एकल: तारिणी कुशवाहा ने सुविज्ञा कुशवाहा को कड़े संघर्ष में 3–2 से हराकर खिताब जीता।पुरुष एकल : श्रेयश चौकर ने आशुतोष गुप्ता को रोमांचक मुकाबले में 3–2 से पराजित किया।
पुरुष युगल : दक्ष खंडेलवाल-आशुतोष गुप्ता ने अंशुमन-उज्ज्वल को 3–0 से हराकर विजेता बने।
महिला युगल : तारिणी कुशवाहा-मुस्कान ने अंशिका-कावि शाह को 3–1 से परास्त किया।
आयु वर्ग के परिणाम-अंडर-19 बालक : चित्रांश शाक्य ने आशुतोष गुप्ता को 3–1 से हराया।अंडर-19 बालिका : सुविज्ञा कुशवाहा ने मुस्कान को 3–1 से हराया।
अंडर-17 बालक : दक्ष खंडेलवाल ने आशुतोष गुप्ता को 3–0 से पराजित किया।अंडर-15 बालक : आशुतोष गुप्ता ने विहान को 3–1 से हराकर खिताब जीता।
अंडर-15 बालिका : प्रेक्षा तिवारी ने देवर्षिका शुक्ला को 3–1 से हराकर विजय हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!