भारत में नवजात मृत्यु एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती
Kanpur ।नवजात शिशुओं के जीवन की रक्षा हेतु NRP दिवस मनाया गया। नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम इंडिया द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण पहल नवजात मृत्यु दर को कम करने और जन्म के समय शिशुओं को समय पर प्रभावी पुनर्जीवन सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।भारत में नवजात मृत्यु एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है। जन्म के तुरंत बाद शिशु का सांस न लेना नवजात मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। ऐसे समय में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा समय पर दी गई सहायता शिशु के जीवन को बचा सकती है।

इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए NNF इंडिया ने देशभर में व्यापक कौशल आधारित प्रशिक्षण अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के अंतर्गत हजारों स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात पुनर्जीवन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नवजात देखभाल सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
यह अभियान केवल महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक भी पहुंच रहा है, जिससे हर नवजात को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।NRP दिवस का उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना नहीं, बल्कि नवजात शिशुओं के जीवन की सुरक्षा के लिए एक मजबूत स्वास्थ्य तंत्र तैयार करना भी है।


