Saturday, May 30, 2026
HomeकानपुरKanpur : निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ,सहाय हॉस्पिटल का...

Kanpur : निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ,सहाय हॉस्पिटल का ओटी-आईसीयू सील

Kanpur । मरीजों की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए रामादेवी क्षेत्र के निजी अस्पतालों पर शिकंजा कस दिया है। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नोडल, नर्सिंग होम) की टीम ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई अस्पतालों में गंभीर खामियां उजागर हुईं।

#kanpur

सहाय हॉस्पिटल का ओटी-आईसीयू बंद
निरीक्षण के दौरान सहाय हॉस्पिटल में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और आईसीयू को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।

छह अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस
जांच के दौरान बेबी केयर हॉस्पिटल, राजा हॉस्पिटल, पी.जी.आर. हॉस्पिटल, अनूप हॉस्पिटल, अभिनव हॉस्पिटल और के.पी.एस. हॉस्पिटल में भी खामियां मिलीं। इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

रजनी हॉस्पिटल पर विभाग की नजर
रजनी हॉस्पिटल में भी सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। विभाग ने इसे निगरानी में रखते हुए आगे की कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

मरीजों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा कि किसी भी अस्पताल में मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है और नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा।अधिकारियों के मुताबिक, आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि निजी अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें और लापरवाही पर लगाम लगाई जा सके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...