Monday, February 9, 2026
HomeखेलKanpur : हमीरपुर ने उरई को 45-33 से हराकर प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता...

Kanpur : हमीरपुर ने उरई को 45-33 से हराकर प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर किया कब्जा

Kanpur । विश्व हिन्दू परिषद् कानपुर प्रान्त की ओर से गोविंद नगर स्थित श्री मुनि हिन्दू इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। दूसरे दिन फाइनल मैच में हमीरपुर प्रांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उरई प्रांत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन पहले सेमीफाइनल मैच में हमीरपुर और महोबा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

इसमें दोनों ही टीमों के ​खिलाड़ियों ने गजब के खेल और फुर्ती का प्रदर्शन करते हुए मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। इस कांटे के मुकाबले में हमीरपुर ने अंतिम क्षणों में महोबा को 19-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच उरई और झांसी ग्रामीण के बीच खेला गया। इसमें मैच की शुरुआत से ही उरई के ​खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। हालांकि झांसी ने भी कई मौकों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबले के रोमांच को बढ़ाया, लेकिन अंत में उरई ने झांसी ग्रामीण को 34-27 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी।

फाइनल मैच में हमीरपुर और उरई के बीच बेहतरीन मैच हुआ। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर हमीरपुर ने उरई को 45-33 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के राजू पोरवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। हमीरपुर के प्रदीप पांचाल सर्वश्रेष्ठ रेडर और उरई के प्रतीक कशवाहा सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर बने।

मुख्य रेफरी वीर सिंह गहलोत के निर्देशन में जगतरण सिंह, कांत यादव, देवेंद्र त्रिपाठी, उमा, रागिनी और राघवेंद्र सिंह ने मुकाबलों का निष्पक्ष संचालन किया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद् के कानपुर प्रांत के कार्य अध्यक्ष डॉ. उमेश पॉलीवाल, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख सुबोध कटियार, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख ओमेंद्र अवस्थी, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक अमरनाथ, शुभम कौ​शिक, सोमेंद्र, गोपाल, सोनपाल, जिला मंत्री नितिन जगरानी, जिला प्रचार प्रमुख ऋषभ दुआ समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...