मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: यूपीसीए में ज्ञानेंद्र पाण्डेय और अरविंद कपूर की धमाकेदार वापसी
खेल

Kanpur: यूपीसीए में ज्ञानेंद्र पाण्डेय और अरविंद कपूर की धमाकेदार वापसी

Parpanch News

Kanpur: बीसीसीआई के इस सीजन में चल रही घरेलू प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश टीम का प्रदर्शन मिला-जुला ही रहा है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने बचे हुए घरेलू प्रतियोगिताओं से पहले पूर्व रणजी कप्तान व कोच ज्ञानेंद्र पाण्डेय और अरविंद कपूर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि ज्ञानेंद्र पाण्डेय को सीनियर टीम के डायरेक्टर पर नियुक्त किया गया है वहीं अरविंद कपूर ऑनरी हेड आफ क्रिकेट आपरेशन बनाए गये हैं। इन दोनों ही धुरंधरों की वापसी के पीछे यूपी टीम के हालिया प्रदर्शन को देखा जा रहा है। वहीं चयन समिति पर लगातार लग रहे पक्षपात के आरोप भी कहीं न कहीं इसका कारण हो सकते हैं। हालांकि ज्ञानेंद्र और अरविंद के आने से अब यूपी टीम के प्रदर्शन पर क्या असर पड़ेगा यह तो आने वाली प्रतियोगिताओं में ही देखने को मिलेगा।

सीनियर टीम में जहां स्टेट-ए ट्राफी और विजय हजारे ट्राफी शुरू होने को हैं वहीं सैयद मुश्ताक अली चल रही है। रणजी में एक चरण पूरा हो चुका है और दूसरे चरण से पहले हुआ यह बदलाव शायद कुछ कमाल दिखा जाए। गौरतलब है कि ज्ञानेंद्र पाण्डेय के ही नेतृत्व में यूपी ने वर्ष 2006 में रणजी ट्राफी में एकमात्र खिताब जीता है। वहीं अरविंद कपूर को भारतीय टीम के पिछले घरेलू सीरीज में टीम का मैनेजर बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *