मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: आंध्र प्रदेश को हराकर यूपी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में
खेल

Kanpur: आंध्र प्रदेश को हराकर यूपी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में

Parpanch News

Kanpur: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 4 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया है।
बेंगलुरु में आंध्र प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। वी प्रसाद ने 34 रन बनाए, वहीं केवी ससिकांथ ने 8 गेंद पर 23 रन बना दिए। यूपी से विपराज निगम और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट लिए। मोहसिन खान और शिवम मावी को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की शुरुआत शानदार रही, टीम ने पावरप्ले में बगैर विकेट गंवाए 62 रन बना दिए। करण शर्मा 8वें ओवर में 48 रन बनाकर आउट हुए, उनके जाते ही टीम बिखर गई। स्कोर 70/0 से 109/6 हो गया। रिंकू सिंह टिके रहे, उनका साथ देने के लिए विपराज निगम आए। रिंकू ने 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 22 गेंद पर 27 रन बनाए। वहीं विपराज ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 8 गेंद पर ही 27 रन बना दिए। दोनों की पारियों से यूपी ने एक ओवर बाकी रहते ही 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *